बादाम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनका सेवन सही मात्रा में और सही समय पर करना जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक दिन में 30 ग्राम (लगभग 6-8 बादाम) से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। इससे अधिक सेवन से पेट की समस्याएं, जैसे कब्ज और मोटापा हो सकता है।
कितने बादाम खाएं? एक दिन में 30 ग्राम बादाम खाना सेहत के लिए उचित है। इससे ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
कब खाएं बादाम? आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट बादाम खाना सबसे फायदेमंद होता है। यह दिनभर ऊर्जा प्रदान करता है और थकान व कमजोरी से राहत दिलाता है।
बादाम के फायदे:
- बोन हेल्थ: हड्डियों को मजबूत बनाता है।
- मेटाबॉलिज्म: शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
- हार्ट हेल्थ: दिल की सेहत के लिए फायदेमंद।
- ब्लड शुगर: ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
सही मात्रा में बादाम का सेवन आपको ताजगी और सेहतमंद जीवन प्रदान कर सकता है।
(यह जानकारी सामान्य है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।)
0 टिप्पणियाँ