राजस्थान मौसम अपडेट: राजस्थान में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभों (Western Disturbance) की वजह से राज्य में ठंड बढ़ गई है, जिससे लोग ठिठुरने लगे हैं। ओलावृष्टि और कोहरे ने प्रदेश के कई जिलों में कहर बरपाया है, खासकर राजधानी जयपुर में, जहां ठंड के चलते लोग अलाव के आसपास इकट्ठा हो रहे हैं।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यह सर्दी अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी। राजधानी जयपुर और अन्य प्रमुख जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जालोर 30.1°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि वनस्थली में 5.8°C के साथ ठंडे तापमान का रिकॉर्ड बना।
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान:
अलवर: 6.2°C
जयपुर: 8.8°C
कोटा: 18.5°C
चित्तौड़गढ़: 6.5°C
धौलपुर: 7.2°C
जैसलमेर: 8.5°C
गंगानगर: 6.1°C
बीकानेर: 9.1°C
चूरू: 6.8°C
दौसा: 6.8°C
माउंट आबू: 6°C
राज्य के अधिकतर इलाके घने कोहरे और सर्द हवाओं से प्रभावित हैं, जिससे सुबह और शाम के समय लोग ठंड से कांप रहे हैं।
#RajasthanWeather #ColdWave #FoggyWeather #JaipurWeathe
0 टिप्पणियाँ